---Advertisement---

मझिआंव: स्क्रूटिनी में 4 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन रद्द, चुनावी मैदान में बचे 54 उम्मीदवार

On: February 5, 2026 9:32 PM
---Advertisement---

मझिआंव: मझिआंव नगर पंचायत चुनाव 2026 में वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किए गए 58 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की गुरुवार को हुई जांच के दौरान चार नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए। इनमें वार्ड संख्या 6 की प्रत्याशी रबिता देवी का नामांकन पत्र रद्द किया गया। नामांकन रद्द किए जाने के कारणों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि अभ्यर्थी अन्य राज्य से विवाह के आधार पर झारखंड राज्य में आकर बसी हैं, इसलिए उन्हें आरक्षण का लाभ अनुमन्य नहीं है।


इसके अलावा वार्ड संख्या 12 से खजूरी निवासी भगवान शर्मा एवं रमेश विश्वकर्मा का नामांकन पत्र भी रद्द कर दिया गया। वहीं वार्ड संख्या 9 के आमर गांव निवासी अनुसूचित जाति की अभ्यर्थी मीरा कुमारी, पति अनोज कुमार पासवान का नामांकन पत्र त्रुटि के कारण रद्द किया गया।


कार्यालय सूत्रों के अनुसार, चार नामांकन पत्र रद्द होने के बाद अब वार्ड संख्या 1 से 12 तक कुल 54 वार्ड पार्षद प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा:महासंभूति तर्कब्रह्म बाबा श्री श्री आनंदमूर्ति जी के 105 वें जयंती पर भव्य कार्यक्रम संपन्न

आर.के. पब्लिक स्कूल, मझिआंव में मासिक धर्म स्वास्थ्य, स्वच्छता और किशोरावस्था पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने की पहल

रांची में गढ़वा का जलवा: NPS गुरुकुलम् के तीन छात्रों ने स्टेट बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

गढ़वा: पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ आरोपी नितेश गुप्ता के घर चिपकाया इश्तिहार

आर.के. पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई बाबा साहब की जयंती; संविधान निर्माता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि