---Advertisement---

नेशनल हेराल्ड केस: ED की अपील पर सोनिया और राहुल गांधी को दिल्ली हाईकोर्ट से नोटिस

On: December 22, 2025 3:05 PM
---Advertisement---

नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक बार फिर कानूनी हलचल तेज हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा निचली अदालत के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कुल सात आरोपियों को नोटिस जारी किया है। मामले में अगली सुनवाई की तारीख 12 मार्च 2026 तय की गई है।


दरअसल, यह मामला राऊज एवेन्यू कोर्ट के उस आदेश से जुड़ा है, जिसमें अदालत ने ED की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया था। निचली अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि नेशनल हेराल्ड प्रकरण की जांच पहले से ही दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कर रही है, ऐसे में इसी मामले को आधार बनाकर मनी लॉन्ड्रिंग के तहत अलग से कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई जा सकती।


निचली अदालत के फैसले को ED ने दी थी चुनौती


राऊज एवेन्यू कोर्ट के इस फैसले से असहमत ED ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। ED का तर्क था कि मनी लॉन्ड्रिंग का मामला अलग प्रकृति का है और इसमें जांच व कार्रवाई का अधिकार एजेंसी को है। इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की बेंच ने सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर उनका पक्ष जानने का निर्देश दिया है।


दिल्ली हाईकोर्ट के इस कदम के बाद कांग्रेस पार्टी आक्रामक रुख में नजर आई। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह पूरा मामला राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित है और सरकार लगातार केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष को दबाने के लिए कर रही है। कांग्रेस का दावा है कि अदालतों ने समय-समय पर यह स्पष्ट किया है कि कानून का दुरुपयोग स्वीकार्य नहीं है।


कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि राऊज एवेन्यू कोर्ट के फैसले से साफ हो गया था कि मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप टिकाऊ नहीं है, बावजूद इसके ED द्वारा हाईकोर्ट का रुख करना सरकार की नीयत पर सवाल खड़े करता है।


अब अगली सुनवाई पर टिकी निगाहे


फिलहाल इस मामले में अब अगली अहम सुनवाई मार्च 2026 में होगी। तब तक सभी आरोपियों को दिल्ली हाईकोर्ट में अपना जवाब दाखिल करना होगा। नेशनल हेराल्ड केस एक बार फिर सियासत और न्यायिक प्रक्रिया के केंद्र में आ गया है, जिस पर देशभर की नजरें टिकी हुई हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष दौलत सोनी का औचक निरीक्षण,कचरे का अंबार देख भड़के,लापरवाही पर मेट को सख्त चेतावनी

सीतारामडेरा:गिरफ्तारी के दौरान युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पांचवीं मंजिल पर चढ़े आरोपी ने दी कूदने की धमकी

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: राजस्थान से डीडी बार का मालिक नीरज सिंह,ओडिशा से मैनेजर भी पुलिस के शिकंजे में

धालभूमगढ़ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित

15 वर्षों बाद कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 के 50 घरों में पहुंचा नल का पानी,पंसस सुनील गुप्ता का प्रयास रंग लाया

जमशेदपुर की जनता के साथ छल,शिलान्यास,बजट मिला,लेकिन डिमना आईएसबीटी अब तक नहीं : सौरभ विष्णु