---Advertisement---

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ, अधिसूचना जारी

On: April 18, 2024 8:40 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

Loksabha Election 2024:- देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। भारत निर्वाचन आयोग ने आज राष्ट्रपति की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की पांच सीट सहित कुल 96 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में आंध्र प्रदेश (25) और तेलंगाना (17) की सभी सीटों पर मतदान होगा।

इस चरण में बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। आंध्र प्रदेश में 13 मई को लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी होंगे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now