रांची

रांची: लॉज में नर्सिंग की छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

रांची: राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां नर्सिंग की 21 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र निवासी अनिशा श्वेता के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार अनिशा हेसल मिलन चौक स्थित महतो होटल लॉज में किराए पर रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात उसने अपने कमरे में पंखे से दुपट्टा बांधकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह हुई।

सुबह करीब 9 बजे अनगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया। पुलिस ने छात्रा के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि सुसाइड नोट में अनिशा श्वेता ने आत्महत्या के लिए खुद को ही जिम्मेदार ठहराया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह पिछले कुछ समय से डिप्रेशन से जूझ रही थी और अकेले ही अपने कमरे में रहती थी।

अनिशा के पिता फिलहाल केरल में कार्यरत हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।