---Advertisement---

चावल दिवस 18 अक्टूबर को, सभी पीडीएस दुकान सुबह 8:00 बजे खुल जाएंगे,हरे कार्डधारियों को मिलेगा

On: October 17, 2023 3:03 PM
---Advertisement---

जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने बैठक कर हरा कार्ड चावल वितरण उत्सव दिवस को सफल बनाने के दिए निर्देश

सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी, बीडीओ, सीओ, एमओ वी.सी से जुड़े, प्रत्येक पीडीएस डीलर से पदाधिकारी/कर्मी को टैग करने का दिया गया निर्देश

जमशेदपुर: जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के आदेशानुसार बुधवार, 18 अक्टूबर को पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों में हरा कार्ड चावल वितरण उत्सव दिवस का आयोजन किया गया है । इस अवसर पर झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत हरा राशन कार्डधारियों को चावल का वितरण किया जाएगा ।

उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । वीसी से सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी, बीडीओ, सीओ, एमओ तथा अन्य संबंधित जुड़े रहेंगे।

सुबह 8 बजे खुल जाएंगे पीडीएस दुकान, पूरे दिन होगा खाद्यान्न का वितरण

जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी बीडीओ एवं सीओ को निदेशित किया कि प्रत्येक पीडीएस डीलर से प्रखंड स्तर पर उपलब्ध मानव बल यथा पंचायत सेवक, जन सेवक, एई, जेई, हल्का कर्मचारी, राजस्व कर्मचारी आदि को टैग करेंगे जिससे खाद्यान्न वितरण का अनुश्रवण किया जा सके । साथ ही उन्हें पंचायतवार सभी पीडीएस दुकानों के फोटोग्राफ शेयर करने का निर्देश दिया गया है ताकि जिला स्तर से भी खाद्यान्न वितरण का अनुश्रवण किया जा सके। इसके अलावा सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी, बीडीओ व सीओ भी भ्रमणशील रहेंगे । उन्होने निर्देश दिया कि सुबह 8 बजे सभी पीडीएस दुकान खुल जाएं इसे सुनिश्चित करेंगे । पात्रता रखने वाले सभी हरा राशनकार्डधारियों को चावल का पैकेट उपलब्ध कराया जाएगा। सभी जन वितरण प्रणाली दुकान निर्धारित अवधि अपराह्न 2 बजे के बाद भी खुले रहेंगे । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि उनके द्वारा भी पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया जाएगा ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक