गढ़वा: 5 और 6 जुलाई को मनाये जाने वाले मुहर्रम पर्व को देखते हुए जिले के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारी वाहनों तथा छोटे वाहनों की आवागमन हेतु निम्न प्रकार का प्लान बनाया गया है, जिसका अनुपालन ट्रैफिक जाम अथवा असुविधा से आमजनों को राहत पहुंचाएगी:
• रंका की ओर से आने वाली सभी गाड़ियां या तो बाईपास पकड़ लेंगी या टंडवा चौक से शाहपुर रोड जा सकती हैं। गढ़वा शहर से सुबह 8:00 से 1:00 बजे और दोपहर 4:00 बजे से रात 1:00 तक कोई गाड़ी प्रवेश नहीं करेगी।
• मेराल की ओर से आने वाली सभी गाड़ियां सदर अस्पताल तक ही जाएंगी।
• चिनिया/कल्याणपुर ओवर ब्रिज की ओर से आने वाली सभी गाड़ियां चिनिया मोड़ से आगे शहर की ओर नहीं जाएंगी।
• मझिआंव से आने वाली सभी गाड़ियां रेलवे ओवरब्रिज से आगे नहीं जाएंगी।
• रेहला की ओर से आने वाली सभी गाड़ियां स्टेशन रोड से आगे नहीं जाएंगी।
• शहर के अंदर छोटी बड़ी सभी गाड़ियां चिनिया मोड़ से रंका मोड़, मेन रोड, गढ़देवी मंदिर, मझिआंव मोड़ और कर्बला तक नहीं चलेंगी।
• सभी गाड़ियां छठ घाट रोड, विरेंद्र तिवारी मार्ग से आना-जाना कर सकती हैं।
• 6 जुलाई को सुबह 8:00 बजे से रात 2:00 बजे तक सभी बड़ी गाड़ियां शहर में प्रवेश नहीं करेंगी।
• बाहरी सभी गाड़ियों की पार्किंग टाउन हॉल मैदान और मुहर्रम के दौरान कर्बला के मैदान की ओर जाने वाले लोगों की पार्किंग राम साहू स्टेडियम में की जा सकेंगी।