---Advertisement---

मोहर्रम की सातवीं पर बिशुनपुर और पुरैनी कर्बला में उमड़ा जनसैलाब, अमन-चैन की मांगी दुआ

On: June 24, 2026 9:06 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। मोहर्रम के पाक महीने की सातवीं तारीख पर नगर पंचायत क्षेत्र के बिशुनपुर एवं पुरैनी स्थित कर्बला में अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में पहुंचे जायरीनों ने कर्बला पहुंचकर चादरपोशी की तथा देश में अमन, चैन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ मांगी। पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, आस्था और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

बिशुनपुर कर्बला में मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कमेटी के सदर तवाब खान ने कहा कि इस वर्ष मोहर्रम के आयोजन की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। वे सभी कमेटी सदस्यों के सहयोग से पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने अंजुमन के सदर तौहीद खान के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

वहीं, मोहम्मदी ऑर्गेनाइजेशन की ओर से कर्बला पहुंचने वाले जायरीनों के लिए शरबत, पेयजल एवं बिस्कुट की व्यवस्था की गई थी। संगठन के सदर नौशाद खान ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी उनकी टीम जायरीनों की सेवा में समर्पित भाव से जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि मोहर्रम इंसानियत, भाईचारे और कुर्बानी का संदेश देता है तथा सभी लोगों को आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

इधर, पुरैनी कर्बला में भी सातवीं तारीख के अवसर पर विशेष सजावट की गई थी। कर्बला कमेटी के सदर मकसूद अंसारी के नेतृत्व में जायरीनों के लिए शरबत और ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कर्बला में हाजिरी लगाकर मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।

इस अवसर पर सदर मकसूद अंसारी ने कहा कि मोहर्रम का पर्व त्याग, बलिदान और इंसानियत की महान सीख देता है। हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी मानवता और सत्य की रक्षा के लिए हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने सभी लोगों से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रम में आजाद आलम, शमशेर आलम, शाहिद रजा, अफरोज अंसारी सहित कमेटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। मोहर्रम की सातवीं तारीख पर दोनों कर्बला स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और पूरा माहौल इबादत एवं अकीदत से सराबोर नजर आया।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

राजा पहाड़ी शिव मंदिर विवाद के बाद नई 10 सदस्यीय समिति का गठन, एडीओ ने जारी किया आदेश, विधायक होंगे पदेन अध्यक्ष

पहली बारिश में ही खुली नगर पंचायत की पोल, जलजमाव से जंगीपुर बस्ती टोला बना तालाब

पहले बड़े भाई के लिए मांगा था वोट, अब खुद बनेंगे दावेदार; भवनाथपुर की सियासत में नई पटकथा लिख रहे दीपक प्रताप देव

श्री बंशीधर की नगरी से प्रदेशभर में योग विस्तार का संकल्प, गांव-गांव तक पहुंचेगा योग अभियान

भवनाथपुर की राजनीति में बड़ा भूचाल: विधायक अनंत प्रताप देव से अलग हुए दीपक प्रताप देव, बोले- हेमंत सोरेन ही हमारे नेता

12 वर्ष पुराने हत्या के मामले में विशुनपुरा के तीन दोषियों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास