जमशेदपुरझारखंड

बहरागोड़ा में 20 किलो गांजा के साथ एक धराया, दो फरार

जमशेदपुर : बहरागोड़ा में फिर एक बार गांजा की बड़ी पकड़ी गई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बहरागोड़ा बस स्टैंड पर दबिश दी और इस दौरान अफरा तफरी मच गई लेकिन पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर किया उसके पास से 20.5 किलो गांजा बरामद किया गया। जबकि दो युवक फरार होने में सफल रहे। जिनकी तलाश में छापामारी जारी है। मामला शनिवार संध्या का बताया जा रहा है।

घटना का खुलासा ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग की ओर से प्रेसवार्ता में करते हुए कहा गया कि बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के बयान पर खड़गपुर के मेदिनीपुर रेलवे मार्केट का रहने वाला दीपेंद्र सोमानी, पश्चिमी मेदिनीपुर गुरुद्वारा का दिवाकर दुबे और घाटशिला का सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। इसमें से दीपेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!