---Advertisement---

जमशेदपुर:वंदे मातरम के गौरवशाली डेढ़ सौ वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि नवीन योग कक्षा का शुभारंभ

On: November 9, 2025 8:09 PM
---Advertisement---

टेल्को प्रकाश नगर में सामूहिक गान और योग जागरण रैली निकाली

जमशेदपुर:वंदे मातरम के गौरवशाली 150 वर्ष पूर्ण होने के शुभ उपलक्ष्य में समीक्षा फिटनेस अकादमी, टेल्को प्रकाश नगर में पतंजलि नवीन योग कक्षा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संपूर्ण वंदे मातरम गीत का सामूहिक गान किया गया एवं योग जागरण रैली भी निकल गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाज सेवी डी डी त्रिपाठी ने समीक्षा फिटनेस अकादमी के संचालक सुनील कुमार प्रसाद को पतंजलि योग शिक्षक का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक हासिल करने पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ योग शिक्षक उमापति लाल दास, पतंजलि के महासचिव मनोज श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा, समाजसेवी प्रवीण कुमार और श्रीराम सिंह उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में बच्चें वंदे मातरम के गौरवशाली इतिहास से अवगत हुए तथा योग की बारीकियां को सीखा। रैली के माध्यम से बच्चों ने लोगों के बीच देशभक्ति की भावना का संचार किया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमला: आतंकी कनेक्शन की आशंका, पाकिस्तान भेजा गया था हमले का वीडियो

झारखंड राज्यसभा चुनाव में बैजनाथ राम और परिमल नथवानी विजयी, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला: गिरफ्तार आरोपी हिरासत से भागा, पुलिस मुठभेड़ में घायल

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला मामले में गिरफ्तार दो आरोपी थाना हाजत से फरार, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल,कोडरमा से पकड़े गए थे दोनों आरोपी

दशमेश नवजवान सभा की 1969 से लगातार जारी है छबील सेवा,गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बांटा चना-शरबत

शहर बढ़ा,वाहन बढ़े,जिम्मेदारी भी बढ़ी; अब पार्किंग के नाम पर सिर्फ चालान नहीं चलेगा : सौरभ विष्णु