झारखंड

मतदाता सूची प्रकाशन पर सोशल मीडिया पर चलाया गया एक घंटे का महाअभियान, उपायुक्त ने सेल्फी लेकर की महाअभियान की शुरुआत

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज़

गढ़वा:- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड, रांची के निदेश के आलोक में आज 22 जनवरी 2024 को मतदाता सूची के प्रकाशन पर मतदाता सूची में अपना नाम चेक कर मतदाता सूची/EPIC के साथ सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया पर हैशटैग #lamReadyToVote के साथ पोस्ट करने का महाअभियान चलाया गया।

समय : 11.00 से 12.00 बजे तक एक घंटे का सोशल मीडिया महाअभियान से जुड़ने हेतु पूरे जिले में कार्यक्रम आयोजित किये गयें, जहां मतदाताओं द्वारा अपने मतदाता सूची/Epic के साथ सेल्फी लेकर इस कार्यक्रम से जुड़ते हुए अपने सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट कर जागरूक मतदाता होने का कार्य किया गया।

उक्त जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त शेखर जमुआर ने भी अपने संबंधित स्थानीय पोलिंग बूथ संख्या- 117, Govt. Girls C.M. Excellence School, Garhwa (North) पर पहुंच कर अपने वोटर आई.डी./Epic के साथ सेल्फी ली तथा सोशल मीडिया ”X” पर हैशटैग #lamReadyToVote के साथ पोस्ट करने का महाअभियान चलाया। उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं जागरूक मतदाता का फ़र्ज़ निभाने हेतु आमजनों से अपील की।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।