
रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे ने आद्रा रेल मंडल में चल रहे विकास कार्यों के लिए 7 से 13 सितंबर तक रोलिंग ब्लॉक लेने का फैसला किया है। इसके चलते झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में पूरी तरह रद्द किया है, जबकि कई ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त कर आंशिक रूप से रद्द कर चलाने का निर्णय लिया गया है।
रेलवे के इस फैसले से रोजाना यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन की लेटेस्ट रनिंग स्टेटस जरूर चेक कर लें।
इन ट्रेनों का परिचालन रहेगा पूरी तरह रद्द
1. आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू (68046/68045)
यह ट्रेन 7, 9, 11, 12 और 13 सितंबर को रद्द रहेगी।
2. आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594/63593)
इस ट्रेन का परिचालन 7, 10, 11 और 13 सितंबर को रद्द रहेगा।
3. आद्रा-मेदिनीपुर-आद्रा मेमू (68090/68089)
यह ट्रेन 8, 11 और 13 सितंबर को नहीं चलेगी।
4. आद्रा-भागा-आद्रा मेमू (68077/68078)
इस ट्रेन का परिचालन 13 सितंबर को पूरी तरह रद्द रहेगा।
इन ट्रेनों को गंतव्य से पहले किया जाएगा शॉर्ट टर्मिनेट
1. चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर एक्सप्रेस (18116/18115)
8, 11 और 13 सितंबर को यह ट्रेन गोमो के बजाय महुदा स्टेशन तक ही चलेगी।
2. टाटानगर-आसनसोल-टाटानगर मेमू (68056/68055)
11 और 13 सितंबर को इस ट्रेन का परिचालन आद्रा स्टेशन तक ही किया जाएगा।
3. आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594/63593)
8, 9 और 12 सितंबर को यह ट्रेन आद्रा तक ही संचालित होगी।
4. खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (18035/18036)
9, 12 और 13 सितंबर को यह ट्रेन हटिया के बजाय आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी।
यात्रा से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस
दक्षिण पूर्व रेलवे के इस परिचालन बदलाव के कारण यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति और परिचालन संबंधी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। इसके लिए रेलवे की 139 हेल्पलाइन, आधिकारिक ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है।






