झारखंड

रांची और गया के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन, शेड्यूल जारी; जानें स्टॉपेज

ख़बर को शेयर करें

रांची: ट्रेनों मे अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये, यात्रियों एवं परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 03640/03639 गया – रांची – गया परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा।

ट्रेन संख्या 03640 गया – रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन, यात्रा प्रारंभ 19/12/2024, 22/12/2024, 23/12/2024, 25/12/2024, 26/12/2024, 27/12/2024, 28/12/2024 एवं 29/12/2024 को गया से प्रस्थान करेगी। (कुल 08 ट्रिप)

इस ट्रेन का गया प्रस्थान 14:45 बजे, कोडरमा आगमन 15:55 बजे प्रस्थान 15:57 बजे, हजारीबाग रोड आगमन 16:28 बजे प्रस्थान 16:30 बजे, गोमो आगमन 17:30 बजे प्रस्थान 17:32 बजे, धनबाद आगमन 18:30 बजे प्रस्थान 18:50 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 20:35 बजे प्रस्थान 20:40 बजे, मूरी आगमन 21:40 बजे प्रस्थान 21:45 बजे एवं रांची आगमन 23:00 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 03639 रांची – गया परीक्षा स्पेशल ट्रेन, यात्रा प्रारंभ 21/12/2024, 23/12/2024, 24/12/2024, 26/12/2024, 27/12/2024, 28/12/2024, 29/12/2024 एवं 31/12/2024 को रांची से प्रस्थान करेगी। (कुल 08 ट्रिप)

इस ट्रेन का रांची प्रस्थान 00:30 बजे, मूरी आगमन 01:30 बजे प्रस्थान 01:35 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:50 बजे प्रस्थान 02:55 बजे, धनबाद आगमन 04:50 बजे प्रस्थान 05:10 बजे, गोमो आगमन 05:35 बजे प्रस्थान 05:37 बजे, हजारीबाग रोड आगमन 06:18 बजे प्रस्थान 06:20 बजे, कोडरमा आगमन 06:50 बजे प्रस्थान 06:52 बजे एवं गया आगमन 08:30 बजे होगा।
        
इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 02 कोच एवं सामान्य श्रेणी के 14 कोच, कुल 16 कोच होंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।