---Advertisement---

राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किल! बीजेपी ने लगाया हत्या के प्रयास का आरोप, संसद मार्ग थाने में इन धाराओं में शिकायत दर्ज

On: December 19, 2024 11:38 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली: संसद में प्रदर्शन के दौरान बीजेपी के दो सांसद (प्रताप सिंह सारंगी और मुकेश राजपूत) बुरी तरह से घायल हो गए। बीजेपी सांसदों ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर धक्का मारने का आरोप लगाया है और अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं एक महिला सांसद ने भी राहुल गांधी पर आरोप लगाया है। दो सांसदों के घायल होने पर बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बीजेपी ने अपनी शिकायत में हत्या का प्रयास तक का आरोप राहुल गांधी पर लगाया गया है। उन पर बीएनएस की धारा 109, 115, 117, 121, 351 और धारा 125 के तहत शिकायत दी गई है।

वहीं कांग्रेस ने भी संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस द्वारा भी शिकायत दर्ज कराए जाने पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। ये वही राहुल गांधी हैं जो अपनी ही सरकार में अपनी ही सरकार के ऑर्डिनेंस को फाड़ देते हैं। ये वही कांग्रेस है जिसने बाबा साहब आंबेडकर का बार-बार अपमान किया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प०बंगाल:चुनावी माहौल के बीच बीरभूम में नाबालिग से सामूहिक दरिंदगी,चिल्लाती रही काकू आपकी बेटी की तरह!,फांसी की मांग

नालंदा शर्मसार: महिला से सरेआम बर्बरता, कपड़े फाड़कर वीडियो किया वायरल; दो गिरफ्तार

दरवाजा खोलने में देरी हुई तो कसाई बना चाचा, फुल साउंड में गाना बजाया और 3 भतीजे-भतीजी को कटर से काट डाला‌

देह व्यापार के लिए बंगाल से बिहार बुलाई गई महिला से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार; 6 नामजद

मोकामा विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में मिली जमानत

मुजफ्फरपुर: पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग में बुजुर्ग की मौत; थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी घायल