---Advertisement---

जमशेदपुर:एल. बी. एस. एम. महाविद्यालय में इंटरमीडिएट छात्रों के लिए ओरियंटेशन सत्र आयोजित

On: July 19, 2025 3:44 PM
---Advertisement---

छात्रों को महाविद्यालय के वातावरण, शिक्षा पद्धति ,अनुशासन ,आगामी पाठ्यक्रम से कराया गया रूबरू

जमशेदपुर :लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज में इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए ओरियंटेशन सेशन का आयोजन किया गया।इस ओरियंटेशन सेशन का उद्देश्य छात्रों को विद्यालय के वातावरण, शिक्षा पद्धति, अनुशासन तथा आगामी पाठ्यक्रम की जानकारी देना था।


सत्र की शुरुआत प्राचार्य डॉ.अशोक कुमार झा के प्रेरणादायक उद्गारों से हुई। उन्होंने कहा,”यह ओरियंटेशन केवल एक परिचय नहीं, बल्कि आपके उज्ज्वल भविष्य की ओर पहला कदम है। आप सभी छात्र हमारे महाविद्यालय की गरिमा हैं और हमें पूर्ण विश्वास है कि आप अनुशासन, कड़ी मेहनत और लगन से सफलता की ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की परंपराओं, नियमों तथा उपलब्ध सुविधाओं से भी अवगत कराया। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि समय पर सिलेबस को पूरा कीजिए साथ ही

मॉडल पेपर व पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करने के लिए प्रेरित करें। छात्र अपने शिक्षकों से संवाद बनाए रखें – कोई भी संदेह हो, तुरंत पूछें।सत्र के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया।

कार्यक्रम का संचालन अनिमेष बख्शी ने किया स्वागत भाषण इंटरमीडिएट इंचार्ज डॉ. जया कच्छप ने वहीं कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों, शिक्षकों और छात्रों का आभार प्रकट प्रीति गुप्ता द्वारा किया गया।

इस ओरियंटेशन सेशन में डॉ. मौसमी पॉल, डॉ विनय कुमार गुप्ता, डॉ. विजय प्रकाश, प्रो. विनोद कुमार, डॉ प्रशांत, शिप्रा बायपाई, नीतू बाला, सीमा कुमारी ,पूजा गुप्ता, ज्योति प्रभा, ममता मिश्रा, रिशिता राय, अजयदीप, लुसी रानी मिश्रा, सुमित्रा सिंकु साथ ही बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रही ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़,10 दिनों में पांच लोगों की मौत से हड़कंप

जमशेदपुर: चाकू बाजी में घायल हिमांशु की मौत,भड़के लोगों का सड़क जाम,पुलिस पर सवाल!

रंका:डॉ असजद घर घर जाकर पिला रहे हैं बच्चों को पोलियो की दवा और कर रहे हैं जागरूक

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय,खरौंधी की छात्राओं के अस्वस्थ होने की घटना पर उपायुक्त गंभीर,निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई

आदित्यपुर-2 रेलवे कॉलोनी में जगन्नाथ प्रभु,माता शुभद्रा,बलभद्र प्रभु,सुदर्शन, माता लक्ष्मी जी का विधि पूर्व देव आसन्न पूजा संपन्न

अधूरे जलापूर्ति कार्य से बढ़ी लोगों की परेशानी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र