---Advertisement---

महेंद्र सिंह धोनी पत्नी और बेटी संग पहुंचे दिउड़ी मंदिर, माता का लिया आशीर्वाद

On: July 19, 2025 5:39 PM
---Advertisement---

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी ने रांची जिले के तमाड़ स्थित प्राचीन सोलहभुजी मां दिउड़ी मंदिर में पत्नी साक्षी, बेटी जीवा के साथ शनिवार को पूजा की। उन्होंने मां दुर्गा के रूप में पूजी जाने वाली मां दिउड़ी से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान मंदिर परिसर में धोनी की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

धोनी आईपीएल 2025 में निराशाजनक सीजन के बाद अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं, उन्होंने इस बार भी अपनी आस्था को बरकरार रखा। मां दिउड़ी मंदिर, जो रांची से लगभग 60 किलोमीटर दूर तमाड़ क्षेत्र के दिउड़ी गांव में स्थित है, धोनी के लिए खास महत्व रखता है। धोनी और मां दिउड़ी मंदिर का एक ऐसा अनोखा रिश्ता है कि धोनी जब भी रांची में होते हैं तो वह बिना देवड़ी मां के दरबार में हाजिरी लगाएं रांची से वापस नहीं लौटते हैं। धोनी इससे पहले भी कई बार इस मंदिर में दर्शन करते हुए देखे जा चुके हैं। वह अपने स्कूल के दिनों से ही अपने माता-पिता के साथ इस मंदिर में दर्शन के लिए आते रहे हैं और महत्वपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट्स या आईपीएल सीजन से पहले यहां आशीर्वाद लेने की उनकी परंपरा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें