---Advertisement---

ओरमांझी गैंगरेप मामले के आरोपी अरेस्ट, वारदात में इस्तेमाल कार व अन्य सामान बरामद

On: June 28, 2024 9:03 AM
---Advertisement---

रांची: ओरमांझी गैंग रेप मामले में रांची पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुबोध कुमार जायसवाल और हीरालाल महतो शामिल हैं। दोनो ओरमांझी के ही रहने वाले हैं और टैक्सी ड्राइवर हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जिस कार से नाबालिग का अपहरण किया गया था, वह कार भी बरामद कर लिया गया है। साथ ही दोनों आरोपियों कपड़े, अंडरगारमेंट सहित कई सबूत को पुलिस ने जब्त किया है।

केस को सुलझाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि पीड़िता से वारदात में इस्तेमाल कार और आरोपियों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई थी। रांची पुलिस की टीम ने 400 टैक्सी वाहनों का सत्यापन किया। रांची के 100 से ज्यादा सीसीटीवी स्क्रीन के 25 घंटे से ज्यादा के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। तब जाकर 8 दिनों बाद मामले का उद्भेदन हुआ।

19 जून 2024 को रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय दिव्यांग लड़की के साथ गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया गया था। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने ओरमांझी थाना क्षेत्र के पंचायत सचिवालय के पास से सोयी हुई नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया था। स्विफ्ट कार से आरोपी सुबोध उसे अपने दोस्त संजय के पास ले गया। लेकिन, संजय ने साथ देने से इंकार किया। इसके बाद आरोपी नाबालिग लड़की को रिंग रोड नेवरी होते हुए ब्लॉक चौक गया। वहां से फिर बारीडीह ले गया। वहां पर अपने एक अन्य मित्र हीरा लाल को साथ लेकर निकला। बारीडीह में ही एक होटल में दोनों ने शराब का सेवन किया। दोनों आरोपियों ने नाबालिग लड़की के साथ बारीडीह पुल के पास बारी-बारी से चार बार दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को जख्मी हालत में सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव में नया बवाल! कांग्रेस का विधानसभा घेराव, परिमल नाथवाणी के नामांकन पर उठे बड़े सवाल

झारखंड की राजधानी में शर्मनाक वारदात, घर में अकेली युवती को अगवा कर गैंगरेप!मची सनसनी

एसआईपी में निवेश तो बढ़ा, पर रजिस्ट्रेशन के रुझान जता रहे निवेशकों की सतर्कता

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!