राष्ट्रिय

पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, 1 BSF जवान शहीद, जवाबी कार्रवाई में 2 पाकिस्तानी रेंजर्स ढ़ेर

झारखंड वार्ता

जम्मू-कश्मीर:- देर रात अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी रेंजर्स की बिना उकसावे वाली गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। वहीं, सीजफायर उल्लंघन के जवाब में BSF के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 2 रेंजर्स को ढेर कर दिया है।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि सांबा में सीमा चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई। जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा पिछले 24 दिनों में संघर्ष-विराम उल्लंघन की यह तीसरी घटना है। गोलीबारी में BSF के हेड कॉन्स्टेबल लाल फाम कीमा घायल हो गए थे, जिन्हें पहले एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर जम्मू के जीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 50 वर्षीय, कीमा मिजोरम के आइजोल के रहने वाले थे। कीमा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसी अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। BSF ने एक बयान में कहा है कि 8-9 नवंबर 2023, की रात के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स ने रामगढ़ क्षेत्र में बिना उकसावे के गोलीबारी की, जिसका BSF जवानों ने करारा जवाब दिया।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!