---Advertisement---

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी खिलाड़ी की शर्मनाक हरकत, होटल की महिला स्टाफ से की छेड़छाड़; अलार्म बजा खुद को बचाया

On: March 6, 2026 10:39 AM
---Advertisement---

कैंडी: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान टीम एक नए विवाद में घिर गई है। टीम की घर वापसी के बाद जहां खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कई खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया, वहीं अब एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पाकिस्तानी क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट के सुपर-8 चरण के दौरान कैंडी में ठहरी पाकिस्तानी टीम के एक सीनियर खिलाड़ी पर होटल की महिला स्टाफ के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के सामने आने के बाद टीम मैनेजमेंट ने संबंधित खिलाड़ी पर भारी जुर्माना लगाकर मामले को शांत कराने की कोशिश की।

रिपोर्ट के अनुसार यह घटना श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के आखिरी सुपर-8 मुकाबले से ठीक पहले की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी खिलाड़ी ने होटल की एक महिला हाउसकीपिंग कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ किया। महिला कर्मचारी ने तुरंत अलार्म बजाया जिसके बाद होटल के अन्य स्टाफ ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला। जिसके बाद होटल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

मामला बढ़ता देख होटल प्रबंधन ने हस्तक्षेप करते हुए इसकी शिकायत पाकिस्तानी टीम मैनेजर नावेद चीमा से की। होटल प्रशासन इस मामले में कानूनी कार्रवाई चाहता था, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने इसे आपसी स्तर पर सुलझाने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि टीम मैनेजर नवेद चीमा ने होटल स्टाफ से औपचारिक माफी मांगी और आरोपी खिलाड़ी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उस पर जुर्माना लगाया। हालांकि पीसीबी ने अभी तक आधिकारिक रूप से उस खिलाड़ी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।

इस घटना के सामने आने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट के गलियारों में एक बार फिर टीम के अनुशासन और खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पहले ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन को लेकर टीम आलोचनाओं का सामना कर रही थी, और अब इस नए विवाद ने बोर्ड की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

फिलहाल PCB की ओर से इस मामले में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन अंदरूनी स्तर पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बोर्ड इस पूरे मामले की आंतरिक जांच भी कर सकता है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

IND vs ENG Semi Final: इंग्लैंड को पटखनी देकर टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत, न्यूजीलैंड से होगी खिताबी भिड़ंत

IND vs ENG Semi final: भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल आज, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग समेत फुल डिटेल्स

SA vs NZ Semi Final: टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, फिन एलन ने 33 गेंदों में ठोका शतक

SA vs NZ: पहले सेमीफाइनल में आज साउथ अफ्रीका की न्यूजीलैंड से भिड़ंत, जानें मैच से जुड़ी हर जानकारी

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर एक्शन, हर खिलाड़ी पर लगा 50-50 लाख का जुर्माना

IND vs SA: सुपर-8 में भारत और दक्षिण अफ्रीका की आज होगी भिड़ंत, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच