

पलामू: जिले में एक खबर चर्चे में बनी हुई है जहां दो लड़कियों ने आपस में विवाह कर लिया है और तो और दोनों के परिवार ने काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन उनका कहना है कि वह अलग नहीं रह सकती है एक लड़की अपने को पति और दूसरी को पत्नी मानती है ।पुलिस से उन्होंने सुरक्षा की गुहार लगाई है।
बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां एक ही मोहल्ले में रहती हैं। दोनों में एक की उम्र 25 और दूसरे की उम्र 21 साल है। बताया जा रहा है कि दोनों ने फरवरी में ही शादी कर ली थई। शादी के बाद एक लड़की ने बाल कटवाकर पति का रूप धारण किया, जबकि दूसरी ने पत्नी का। सोमवार को जब एक लड़की के परिवार को इस शादी की जानकारी मिली, तो वे अपनी बेटी को वापस ले जाने पहुंचे। इस पर पति का रूप धारण करने वाली लड़की अपनी पत्नी को बचाने के लिए महिला थाने पहुंची।
एक-दूसरे को मानती है पति-पत्नी
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 18, 2026
Akash Lohra
October 18, 2026




