झारखंड

दाने-दाने को तरस रहे फिलिस्तीनी, मजबूरी में गधा काट कर खा रहे लोग

झारखंड वार्ता

इजरायल-हमास युद्ध:- गाजा पट्टी में युद्ध से हालात दिन-ब-दिन बद से बदतर होते जा रहे हैं। लोग दाने-दाने को तरस रहे हैं, ना तो खाना और ना ही पीने का साफ पानी मिल रहा है। बच्चे रोटी की भीख मांग रहे हैं। हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग अब गधे काटकर खाने को मजबूर हैं।

इजराइली सेना पूरे गाजा में ऑपरेशन ऑल आउट चला रही है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक हमास के संपूर्ण खात्मे के उद्देश्य से भीषण बमबारी हो रही है। मिस्र के रास्ते गाजा में मानवीय मदद भेजी जा रही है लेकिन कुछ इलाकों में कनेक्टिविटी नहीं होने से राहत सामग्री जरूरतमंदों तक मदद नहीं पहुंच पा रही है। कुछ इलाकों में तो हमास आतंकियों द्वारा ही राहत सामग्री पर कब्जा कर लिया गया। दुकानों पर ब्रेड की किल्लत है। भूख से बेहाल लोगों को मजबूरी में गधे का मांस खाना पड़ रहा है।

हमास को मिटाने के चक्कर में इजराइल ने गाजा में इस कदर तबाही मचाई है कि हजारों घर तबाह हो गए हैं। शरणार्थी कैंप्स तक पर बम गिराए गए हैं, अभी तक लगभग 19 हजार लोगों की मौत हो गई है, मृतकों में अधिक संख्या महिलाओं और बच्चों की है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *