---Advertisement---

परसुडीह :घरेलू विवाद के बाद ट्रेन के आगे कूदा, गई जान

On: October 17, 2024 6:53 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: परसुडीह थाना अंतर्गत मखदुमपुर शांति नगर निवासी अनुज कुमार ने कथित रूप से पारिवारिक विवाद में मारपीट के बाद ट्रेन के आगे कूदा था। घटना कल की थी जिससे उसके हाथ पैर कट गए थे और सर में गंभीर चोट आई थी लेकिन वह बाल बाल बच गया था। पहले तो उसे खासमहल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उसे गंभीर हालत में देख फिर एमजीएम भेजा गया। खबर आ रही है कि उसकी मौत हो गई है।

सूत्रों का कहना है कि युवक शराब और नशे का भी सेवन करता था किसी को लेकर परिवार वालों से विवाद हुआ था और मारपीट भी हुई थी। जिसके बाद युवक कुछ दोस्तों के साथ टाटा बादाम पहाड़ रेलवे लाइन के किनारे पहुंच गया और वहां भी नशा का सेवन किया। इसी बीच ट्रेन आई और अचानक वह दौड़कर ट्रेन के नीचे जाने लगा और गिर गया। जिसके कारण उसके हाथ पैर कट गए और सर में गंभीर चोट आ गई। जिसे आनन फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत देख उसे एमजीएम भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत की खबर है।

उसकी मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। हालांकि परिजनों ने आत्महत्या के कारण की जानकारी नहीं दी है।

लेकिन यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि नशा नशे के सामान नशेड़ियों के कारण युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है और नशे के सामान की खुलेआम बिक्री से युवा नशे के लत में डूबे जा रहे हैं। जिसका परिणाम भयंकर हो रहा है। परसुडीह थाना क्षेत्र में कई जगह पर महुआ शराब गांजा धड़ल्ले से बिक रहे हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now