---Advertisement---

जमशेदपुर:टिनप्लेट पार्क में पतंजलि सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

On: June 2, 2026 8:29 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:टिनप्लेट पार्क में पतंजलि योग समिति द्वारा सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का नेतृत्व पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार कर रहे हैं।

शिविर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मार्गदर्शन में योग, आयुर्वेद, प्राणायाम, भारतीय संस्कृति, आयुर्वेदानुसार स्वस्थ दिनचर्या एवं जीवन शैली आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है एवं रोगानुसार योगाभ्यास कराया जा रहा है।

शिविर को सफल बनाने हेतु उत्पल महापात्र, अमित महापात्र, मुख्तार सिंह, मोहन यादव, शिवप्रसाद सिंह, संजय दुबे जवाहरलाल समेत कई पतंजलि कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।यह शिविर लगातार 21 जून, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगी ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now