---Advertisement---

गोलमुरी पुलिस लाइन में पतंजलि पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूर्वाभ्यास शिविर का समापन

On: June 9, 2025 5:37 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर:भारत स्वाभिमान न्यास पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में गोलमुरी पुलिस लाइन में पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूर्वाभ्यास शिविर का समापन हुआ।

शिविर का नेतृत्व भारत स्वाभिमान न्यास के कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा, पतंजलि रांची मुख्यालय से पधारे योग शिक्षक सपन मजूमदार, चैताली मजूमदार और पतंजलि युवा भारत सह राज्य प्रभारी विपिन कुमार ने किया। शिविर में पुलिस लाइन के 50 से अधिक जवानों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल का अभ्यास किया।

शिविर प्रभारी मेजर देवगन ने बताया कि योग शिविर आयोजन का मुख्य उद्देश्य जवानों में योग चेतना का आभास कराना, साथ ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को योग का भव्य और दिव्य आयोजन किया जाना है।

शिविर के सफल आयोजन में योग शिक्षिका आरती सिन्हा, योग शिक्षक रूप सेन प्रमाणिक, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी रवि नंदन कुमार और राकेश कुमार का अच्छा सहयोग रहा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:डेढ़ साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़े डकैती की साजिश के दो फरार आरोपी, परसुडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष दौलत सोनी का औचक निरीक्षण,कचरे का अंबार देख भड़के,लापरवाही पर मेट को सख्त चेतावनी

जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने  निर्मित नाली का किया शिलान्यास

सीतारामडेरा:गिरफ्तारी के दौरान युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पांचवीं मंजिल पर चढ़े आरोपी ने दी कूदने की धमकी

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: राजस्थान से डीडी बार का मालिक नीरज सिंह,ओडिशा से मैनेजर भी पुलिस के शिकंजे में

धालभूमगढ़ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित