---Advertisement---

Ranchi: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, सासाराम से लाकर करते थे सप्लाई

On: June 9, 2025 5:36 AM
---Advertisement---

Ranchi: बिहार के सासाराम से ब्राउन शुगर लेकर आ रहे दो तस्करों को पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड से शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जेल जानेवालों में अशफाक अंसारी (29) और खालिद रजा (23) शामिल हैं। अशफाक कांटाटोली कुरैशी मुहल्ला का रहनेवाला है। जबकि खालिद रजा नामकुम थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद कॉलोनी रोड नंबर-13 का निवासी है। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 14.11 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल बरामद किया है। यह जानकारी रविवार की शाम अपने कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सिटी एसपी अजीत कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। खालिद रजा के खिलाफ टाटीसिलवे, अनगड़ा, सदर और नामकुम थाना में कुल चार केस दर्ज हैं। जबकि अशफाक अंसारी के खिलाफ डकैती और आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामले में लोअर बाजार, ओरमांझी थाना में चार केस दर्ज हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में पुलिस को बताया है कि वे सासाराम में रहने वाले सोनू के पास अक्सर जाते थे और वहीं से ब्राउन शुगर लाकर इसे बेचने के साथ खुद भी सेवन करते हैं। दोनों आरोपियों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर सासाराम निवासी सोनू को भी केस में नामजद आरोपी बनाया गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव में नया बवाल! कांग्रेस का विधानसभा घेराव, परिमल नाथवाणी के नामांकन पर उठे बड़े सवाल

झारखंड की राजधानी में शर्मनाक वारदात, घर में अकेली युवती को अगवा कर गैंगरेप!मची सनसनी

एसआईपी में निवेश तो बढ़ा, पर रजिस्ट्रेशन के रुझान जता रहे निवेशकों की सतर्कता

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!