---Advertisement---

झारखंड सिख समन्वय समिति का विस्तार, मुखे बने संरक्षक, सीजीपीसी की दोहरी नीति का जवाब देने के लिए बनी रणनीति

On: August 15, 2024 5:23 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: मंगलवार को सोनारी गुरुद्वारा में झारखंड प्रदेश सिख समन्वय समिति की बैठक प्रधान तारा सिंह की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में समाज के गंभीर मुद्दों को लेकर चर्चा की गई. सर्वप्रथम इस मुद्दे पर चर्चा हुई कि समाज में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को किस तरह से सहयोग किया जाये.

साथ ही गरीबों के इलाज, शादी विवाह में सहयोग में जांच कर जरूरतमंद लोगों को सहयोग करने के मुद्दे पर भी विचार किया गया.

बैठक में महासचिव बलजीत सिंह ने गुरूद्वारा के चुनाव को लेकर सीजीपीसी के द्वारा अपनाए जा रहे रवैये को भी गंभीर मुद्दा बताया. उन्होंने कहा कि एक तरफ सीजीपीसी नामदाबस्ती गुरूद्वारा का निष्पक्ष चुनाव कराने की बात करती है. वहीं दूसरी तरफ बारीडीह गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान कुलविंदर सिंह का कार्यकाल शरहते हुए जबरन संविधान को ताक पर रखकर अवतार सिंह सोखी को प्रधान बनाया गया. उनके नाम की घोषणा सीजीपीसी में की गई, ना कोई चुनाव ना बैलेट. ये सीजीपीसी के पदाधिकारियों की दोहरी मानसिकता का परिचायक है.

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भविष्य में किसी भी गुरूद्वारा कमेटी के चुनाव में सीजीपीसी पक्षपात करती है और उस क्षेत्र की संगत संतुष्ट नहीं है और वहां की संगत संस्था से सहयोग चाहती है तो संस्था की तरफ से सहयोग किया जायेगा.

इस मौके पर प्रधान तारा सिंह के द्वारा झारखंड प्रदेश सिख समन्वय समिति का विस्तार किया गया। अंत में जसबीर सिंह पदरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।


नई कमेटी पर एक नजर

संरक्षक – गुरमुख सिंह मुखे

चेयरमैन – तरसेम सिंह सेमे व महेन्द्र सिंह बोझा

प्रधान – तारा सिंह

सीनियर मीत प्रधान – दलजीत सिंह दल्ली, हरविंदर सिंह मंटू व इन्द्र सिंह इदंर

मीत प्रधान – अमरजीत सिंह अंबे, गुरदीप सिंह काके, अजीत सिंह गम्भीर, गुरविंदर सिंह, पिंटू सैनी, चंचल सिंह, हरजीत सिंह विरदी

महासचिव – बलजीत सिंह व जसबीर सिंह पदरी

मीत सकतर – सुखविंदर सिंह, समशेर सिंह सोही, सिकंदर सिंह, इंदरपाल सिंह व जीतेन्द्र सिंह शालू

सलाहकार – अवतार सिंह भाटिया, पुरण सिंह दलजीत सिंह बिल्ला व दलबीर सिंह पदरी

प्रेस प्रवक्ता – चरणजीत सिंह

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

परसुडीह निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

सीपीएम ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया समर्थन,जनहित में रखा मांग पत्र

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद

टाटा रेल के विस्तारीकरण को लेकर रेलवे का बुलडोजर फिर गरजा स्टेशन, कीताडीह,गोल पहाड़ी, खास महल के कई दुकानें जमींदोज