---Advertisement---

सिल्ली थाना में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया

On: November 11, 2023 2:23 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- दिवाली एवं छठ के त्योहार को शांति पूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर सिल्ली थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर दिवाली में विधि व्यवस्था बनाए रखने एवं अप्रत्याशित घटनाओं एवं अपराधों पर नियंत्रण के लिए गंभीरता से विचार विमर्श किया गया।

शांति समिति के सदस्यों ने दिवाली के मौके पर संभावित चोरी की घटना पर रोक लगाए जाने और छठ के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई सुझाव दिए. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास करने वालों पर कठोर कारवाई की जाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों से त्योहारों के मौके पर अपेक्षित सहयोग किए जाने का आग्रह किया। इंस्पेक्टर नीरज कुमार, सिल्ली थाना प्रभारी लाल जी एवं मुरी ओपी थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर काफी संख्या में शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

किसान सभा सदस्य चमरू महतो का निधन,किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि