---Advertisement---

गढ़वा: रामाशीष यादव की सभाओं में उमड़ रहा जनसैलाब, मिल रहा भारी समर्थन

On: September 12, 2024 9:30 AM
---Advertisement---

लोगों ने युवा शक्ति का बताया पर्याय, बेटे को विधानसभा भेजने का ले रहे संकल्प

रामाशीष यादव ने कहा, बिश्रामपुर का नया अध्याय लिखा जा रहा है जो इतिहास में दर्ज होगा

गढ़वा : बिश्रामपुर में युवा शक्ति के पर्याय बने रामाशीष यादव को जनसम्पर्क यात्रा के दौरान लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। वे पिछले दो महीनों से जनसम्पर्क यात्रा के तहत जनसम्पर्क अभियान चल रहे हैं। अभियान के जरिए उन्होंने अब तक दो लाख से अधिक मतदाताओं के साथ संपर्क स्थापित किया और बिश्रामपुर को शिक्षित एवं विकसित बनाने हेतु समर्थन देने का आह्वान किया है।

गुरुवार को उन्होंने जनसम्पर्क यात्रा के तहत बरडीहा, मंझीआँव एवं कांडी प्रखण्ड के दर्जनों गावों का दौरा किया। जगह-जगह पर जनसभाओं एवं नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। उन्होंने सबके समक्ष बिश्रामपुर की बदहाली को सामने रखा।

उन्होंने लोगों से पूछा कि आखिर इतने सालों बाद भी अबतक बिश्रामपुर का विकास क्यों नहीं हो सका। कहा, सभी कुछ यहाँ के प्रतिनिधि को मिल, सभी लोगों का भारी समर्थन, सरकार में हिस्सेदारी, फिर भी यहाँ के बच्चे दूर दराज जा कर पढ़ने को मजबूर हैं। यहाँ की खनिजों को लूटा गया जिसे हमने कई वर्षं तक संरक्षित किया था। यहाँ अबतक महिलाओं को स्वावलंबी नहीं बनने दिया गया।

उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाए हुए कहा कि जल्द ही बिश्रामपुर में विकास की नई पराकाष्ठा लिखी जाएगी। बदलाव समय की मांग है, जरूरत है। बिश्रामपुर में भी बड़े बदलाव की जरूरत है। यह बड़ा बदलाव युवा शक्ति लाएगी। बदलते बिश्रामपुर के हम सभी साक्षी बनेंगे। कहा, अभी बिश्रामपुर का नया अध्याय लिखा जा रहा है जो इतिहास में दर्ज होगा।

गुरुवार को जनसंपर्क में सुशील यादव, बिदया सवा, जोगेंद्र मेहता, राजनाथ यादव, हरि नारायण यादव, अशोक यादव, राधेश्याम यादव, दिनेश यादव, अखिलेश राम पिंटू राज सिकंदर प्रजापति, परशुराम, सुशील कुमार,प्रिंस ठाकुर, नतेंद्र कुमार, श्रीनाथ यादव, मिथलेश यादव, चंदन राम आदि सैकड़ों ग्रामीण और आम जन उपस्थित रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें