---Advertisement---

मझिआंव: सोनपुरवा के लोगों ने अबुआ आवास की मांग को लेकर बीडीओ से लगाई गुहार, मिला आश्वासन

On: January 12, 2025 3:50 PM
---Advertisement---

मझिआंव (गढ़वा): प्रखंड क्षेत्र के सोनपुरवा पंचायत के सोनपुरवा गांव में कई परिवार अबुआ आवास के योग्य होने के बावजूद इसका लाभ मिलने से वंचित हैं। परिवार अपने-अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ जैसे  तैसे अनावश्यक जगहों पर रहने को मजबूर हैं। 

पंचायत के मुखिया का बयान

मुखिया अख्तर खान ने 30  दिसंबर 2024 को प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर इन लोगों के लिए अबुआ आवास की मांग की थी। लेकिन इस आवेदन के अनुसार किसी तरह का कोई पहल नहीं हुआ। अख्तर खान ने बताया कि पूर्व बीडीओ ने इन लोगों का नाम अबुआ आवास सूची में होने और जल्द आवास दिलाने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

बीडीओ का पक्ष

प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती कनक ने बताया कि पीएम आवास और अबूआ आवास का सर्वेक्षण चल रहा है। जरूरतमंद और आवास विहीन परिवारों को हर हाल में आवास प्रदान किया जाएगा।

निष्कर्ष

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जांच कर उन्हें आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। अब देखना है कि सरकार की इस योजना का लाभ इन जरूरतमंदों तक कब पहुंचता है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू

रंका CHC में ऐतिहासिक शुरुआत: गढ़वा जिले की पहली समर्पित ‘महिला OPD’ और आधुनिक प्रसव कक्ष शुरू