झारखंड

छोटा मुरी बाजार में पानी की किल्लत से लोग परेशान

ख़बर को शेयर करें

मुरी:- छोटा मुरी बाजार में पानी की किल्लत से लोग काफी परेशान हो गए। एक तरफ काफी भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं वहीं दूसरी तरफ पानी की किल्लत और बिजली की आंख मिचौली से लोग काफी परेशानी में हैं। पानी की किल्लत की सूचना झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो को मिलते ही उन्होंने त्वरित समस्या का समाधान हेतु प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाईक, छोटा मुरी पंचायत समिति सदस्य अरविंद कुमार, क्षेत्रीय प्रभारी लक्ष्मण महतो और विकास महतो को जल्द से जल्द पानी की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया। उनके निर्देशानुसार शीघ्र ही पानी टैंकर की व्यवस्था कर ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराया गया। पानी उपलब्ध होते ही ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान आई एवं पानी लेने के लिए काफी संख्या में भीड़ लग गई और काफी खुश नजर आए।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।