बोकारो

बोकारो: CISF के जवान ने की पत्नी की हत्या, फिर खुद लगा ली फांसी

ख़बर को शेयर करें

बोकारो: जिले में एक CISF जवान संजीत मंडल (42) ने पहले अपनी पत्नी विनिता मंडल (32) की गला घोंटकर हत्या कर दी, फिर उसके शव को बाथरूम में छिपा दिया। इसके कुछ देर बाद जवान ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने बताया कि वारदात से पहले जवान और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

यह दर्दनाक घटना हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-8 स्थित क्वार्टर में हुई। मृतक दंपती के बेटे ने बताया कि उसके माता-पिता के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान जवान ने अपनी पत्नी विनीता देवी को थप्पड़ मारा। हालांकि, बेटे के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया था। मृतक के बेटे ने बताया कि वह कमरे में सो रहा था, इसी दौरान जवान ने उसके कमरे के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद पापा ने मां की गला दबाकर हत्या कर दी और कुछ घंटे बाद सुसाइड कर लिया। जानकारी मिलने के बाद हरला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।