खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

अधूरे जलापूर्ति कार्य से बढ़ी लोगों की परेशानी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान स्थित रोड नंबर–3 में लगभग 50 घरों में विगत कई वर्षों से पेयजल आपूर्ति बाधित रहने के बाद डीएमएफटी फंड से लगभग चार लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद कार्य अधूरा रहने से स्थानीय लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

इस संबंध में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने सोमवार को जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश को मांग पत्र सौंपते हुए शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण कराने एवं नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता से मिलकर भी वस्तुस्थिति से अवगत कराया।

पंसस सुनील गुप्ता ने बताया कि अधूरे निर्माण कार्य के कारण कई घरों में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। वहीं जेसीबी से खुदाई कर डीबी रोड चौक के मुख्य मार्ग पर मिट्टी छोड़ देने से आवागमन प्रभावित हो रहा है और कभी भी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवेदक द्वारा सुरक्षा मानकों (सेफ्टी नियमों) का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे आम लोगों की सुरक्षा खतरे में है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश ने संबंधित विभाग के कनीय अभियंता को अविलंब निर्माण कार्य पूरा कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं कनीय अभियंता ने भी संवेदक को शीघ्र कार्य पूर्ण कर प्रभावित क्षेत्र में नियमित पानी की आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।