खासम ख़ासझारखंडसरायकेला

आदित्यपुर-2 रेलवे कॉलोनी में जगन्नाथ प्रभु,माता शुभद्रा,बलभद्र प्रभु,सुदर्शन, माता लक्ष्मी जी का विधि पूर्व देव आसन्न पूजा संपन्न

ख़बर को शेयर करें

सरायकेला:सोमवार को पूर्णिमा के दिन आदित्यपुर-2 रेलवे कॉलोनी शिव राम दुर्गा मंदिर में श्री श्री जगन्नाथ रथ यात्रा पूजा मंदिर समिति की ओर से जगन्नाथ प्रभु, माता शुभद्रा, बलभद्र प्रभु, सुदर्शन जी, माता लक्ष्मी जी का विधि पूर्व देव आसन्न पूजा किया गया l

इस पूजा में पुरोहित सरायकेला से श्री खुसो पति, जजमान जय प्रकाश शर्मा, मोहित कुमार, संतोष बेहरा,अभिलाष मिश्रा,संजीत महतो, सत्यजीत साहू, एस.एस यादव, कृष्णा प्रसाद, शांतनु, मनीष, वार्ड नंबर 27 की पार्षद रिंकी कुमारी,अंकित, आयुष, अर्पित, बजरंगी, शिव चरण आदि प्रभु भक्त सामिल हुए पूजा में पूजा विधि विधान के साथ किया गया इसके बाद प्रसादी वितरण किया गया भक्तो मे l तारीख 14 जुलाई को नेत्र उत्सव पूजा है जिसके बाद भगवान स्वस्थ होके सभी भक्तों को दर्शन देंगे और 16 जुलाई को सुबह रथयात्रा पूजा होगी और रथयात्रा शाम का समय 4:30 बजे से शुरू होगी जो रेलवे कॉलोनी से होते हुए रोड नंबर 32 से 4 नंबर रोड से इच्छापुर ग्वालपाड़ा दुर्गा मंदिर तक जाएगी।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।