साहेबगंज

साहिबगंज: बैंक जा रहे पेट्रोल पंप मालिक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पैसे लूटे

साहिबगंज: जिले में दिनदहाड़े मर्डर और लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने बैंक में पैसे जमा करने जा रहे पेट्रोल पंप मालिक, शालिग्राम मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी और पैसे लूट ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने कहा कि अज्ञात बदमाशों ने सोमवार को साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के लालवान इलाके में 78 साल के एक पेट्रोल पंप मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी और बैंक में जमा करने के लिए ले जा रहे पैसे लूट लिए। पेट्रोल पंप मालिक शालिग्राम मंडल मोटरसाइकिल से पैसे जमा करने बैंक जा रहे थे। परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि उनके पास करीब 12 लाख रुपए नकद थे। अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। घटना के तुरंत बाद शालिग्राम मंडल को राजमहल के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।