---Advertisement---

पीएम मोदी ने किया ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन, PMO, NSCS और कैबिनेट सचिवालय अब एक ही छत के नीचे

On: February 13, 2026 10:21 PM
---Advertisement---

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजधानी में बने अत्याधुनिक प्रशासनिक परिसर सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया। इसे केंद्र सरकार के शीर्ष स्तर के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) और कैबिनेट सचिवालय एक ही परिसर से संचालित होंगे, जिससे नीति निर्माण और निर्णय प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।

पीएम मोदी ने कहा कि नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक की इमारतें ब्रिटिश शासन की हुकूमत की प्रतीक थीं। ये भवन ब्रिटेन के महाराज की सोच को गुलाम भारत की जमीन पर उतारने का माध्यम था। गुलामी की इस मानसिकता से हमें बाहर निकलना जरूरी था।

क्या है सेवा तीर्थ?

सेवा तीर्थ नई दिल्ली में विकसित एक समेकित प्रशासनिक परिसर है, जहां पहले अलग-अलग भवनों में स्थित शीर्ष सरकारी इकाइयों को एक स्थान पर लाया गया है। पूरे परिसर में तीन परस्पर जुड़े भवन बनाए गए हैं

सेवा तीर्थ-1: प्रधानमंत्री कार्यालय
सेवा तीर्थ-2: कैबिनेट सचिवालय
सेवा तीर्थ-3: राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और एनएसए कार्यालय

13 फरवरी की तारीख का ऐतिहासिक संदर्भ

इस परियोजना के उद्घाटन के लिए चुनी गई तारीख भी प्रतीकात्मक है। 13 फरवरी 1931 को ब्रिटिश शासन के दौरान नई दिल्ली को भारत की आधुनिक राजधानी के रूप में औपचारिक रूप से उद्घाटित किया गया था। 2026 में इसी दिन सेवा तीर्थ के शुभारंभ के साथ राजधानी के 95 वर्ष पूरे होने का भी संदेश दिया गया।

सेवा तीर्थ के साथ प्रधानमंत्री ने कर्तव्य भवन-1 और कर्तव्य भवन-2 का उद्घाटन भी किया। इन भवनों में कई प्रमुख मंत्रालयों को स्थानांतरित किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं वित्त मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, कॉरपोरेट, कार्य मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, विधि एवं न्याय मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, जनजातीय कार्य मंत्रालय।
इन मंत्रालयों के एक ही परिसर में आने से आपसी समन्वय और नीतिगत फैसलों में तेजी की उम्मीद जताई जा रही है।

साउथ ब्लॉक–नॉर्थ ब्लॉक का बदलेगा स्वरूप
स्थानांतरण से पहले प्रधानमंत्री ने साउथ ब्लॉक में अंतिम कैबिनेट बैठक की, जिसे एक युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है।
करीब एक सदी तक सत्ता के केंद्र रहे नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक को अब राष्ट्रीय संग्रहालय में बदलने की योजना है। यहां भारत की सभ्यतागत और प्रशासनिक यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय मेजबानी के लिए इंडिया हाउस

परिसर के एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव-I क्षेत्र में इंडिया हाउस भी बनाया गया है, जहां विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडलों की मेजबानी की जाएगी। इससे कूटनीतिक कार्यक्रमों के लिए एक समर्पित और सुरक्षित स्थान उपलब्ध होगा।

सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवनों के माध्यम से केंद्र सरकार ने शीर्ष प्रशासनिक इकाइयों को एकीकृत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इससे नीति निर्माण, सुरक्षा समन्वय और शासन की दक्षता बढ़ने की उम्मीद है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव,पूर्व सीएम चंपई बोले रिंकू सिंह की भारी बहुमत से होगी जीत

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव जीत चुकी हैं रिंकू सिंह:डॉ.दिनेशानंद गोस्वामी

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : जनसंपर्क अभियान में अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह ने भरी हुंकार “विकास की नई ईंटें जोड़कर गढ़ेंगे क्षेत्र का उज्ज्वल भविष्य”

जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जसप्रीत कौर ने वापस ली दावेदारी,बोली…!

जनसेवा व विकास के संकल्प के साथ जुगसलाई के वार्ड 12 से दीपक अग्रवाल रामूका ने तेज किया जन संपर्क अभियान

जुगसलाई में वार्ड 12 से पार्षद प्रत्याशी गौरव गोयल डोर टू डोर संपर्क अभियान, परिवर्तन का दावा