राष्ट्रिय

पीएम नरेन्द्र मोदी का आज से UAE दौरा, अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का करेंगे उद्घाटन

झारखंड वार्ता न्यूज़

नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दौरे पर जा रहे हैं। अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर के उद्घाटन के अलावा दोनों देशों के बीच संबंधों और साझेदारी को और मजबूत बनाने के दृष्टिकोण से भी यह दौरा बेहद अहम है। पीएम मोदी के दौरे पर भारत और यूएई बंदरगाह को लेकर अहम समझौता कर सकते हैं। इसके अलावा डिजिटल संरचना विकसित करने और ऊर्जा संबंधी पहलुओं पर भी दोनों देश विस्तार से बातचीत करेंगे। पीएम मोदी के दौरे से पहले आई रिपोर्ट के मुताबिक आयोजक खराब मौसम के कारण थोड़े परेशान हैं, लेकिन प्रधानमंत्री की अगवानी को लेकर इनके उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। आयोजकों ने पीएम मोदी की मौजूदगी वाले इस कार्यक्रम को अहलान मोदी टाइटल दिया है।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।