
जमशेदपुर। चांडिल स्थित नारायण प्राइवेट आईटीआई, लुपुंगडीह,में जटाशंकर पांडे जी के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
डॉ. जटाशंकर पांडे जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और परिश्रम का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश निरंतर विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रधानमंत्री जी के जीवन से प्रेरणा लेकर मेहनत, अनुशासन, कौशल विकास और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित होकर अपने भविष्य का निर्माण करना चाहिए।
इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं, प्रशिक्षकों एवं कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।





