---Advertisement---

दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, निकाला फ्लैग मार्च

On: October 19, 2023 3:23 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

महुआडांड़ (लातेहार): महुआडांड़ प्रखंड मुख्यालय में दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था पूरी तरह कायम रखने को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुजूर के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च महुआडांड़ थाना परिसर से प्रारंभ होकर शास्त्री चौक से मुख्य बाजार मार्ग होते हुए बिरसा चौक, रामपुर चौक होते हुए पुनः थाना परिसर पहुंची। इस दौरान पुलिस प्रशासन के द्वारा लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील की गई। मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर धर्मदेव पासवान, थाना प्रभारी इंचार्ज संजय रतन, अंचलाधिकारी संतोष कुमार बैठा, अंचल निरीक्षक गौतम कुमार एवं सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now