रांची

रांची रेलवे स्टेशन रोड से युवती का अपहरण, खोजने में जुटी पुलिस

रांची: चुटिया थाना क्षेत्र स्थित रांची रेलवे स्टेशन रोड से एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, युवती अपनी मां के साथ दिल्ली से आ रही थी। गुरुवार की सुबह चार बजे रांची रेलवे स्टेशन में वह ट्रेन से उतरी और ऑटो पकड़ने के लिए मां-बेटी दोनों स्टेशन से बाहर निकली। उसी समय ऑटो से युवती का अपहरण कर लिया गया। पजानकारी के अनुसार, लड़की गुमला जिले की है।

घटना की सूचना मिलने के बाद चुटिया थाना की पुलिस ने लड़की की मां के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस सीसीटीवी (CCTV) और मोबाइल लोकेशन के आधार पर लड़की की खोजबीन कर रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!