---Advertisement---

रांची: ज्वेलर्स में लूट की सूचना पर आई पुलिस लेकिन मामला कुछ और! दो पुलिस की गिरफ्त में, जांच जारी

On: January 29, 2026 3:33 PM
---Advertisement---

रांचीः राजधानी रांची के लालपुर स्थित स्थित लालपुर ज्वेलर्स से लुटेरों की आने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके वारदात पर पहुंच गई लेकिन मामला कुछ और लग रहा है हालांकि पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। पुलिस जांच कर रही है कि मामला लूट का है या पैसे के लेनदेन का।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम में लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक के द्वारा यह सूचना दी गई की उनके जेवर दुकान को लूटने की कोशिश की जा रही है. कंट्रोल रूम में सूचना आते ही न सिर्फ लालपुर पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई और मौके पर पहुंच गई। आसपास के थानों की टीम भी तुरंत एक्शन मोड में आ गई. जिन दो लोगों पर जेवर दुकान से गहने लेकर भागने का आरोप था, उन्हें तुरंत धर दबोचा गया. हालांकि सूचना लूट की थी, लेकिन मामला अकाउंट में पैसे भेजने और जबरदस्ती गहने ले जाने का निकला. फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक ने कंट्रोल रूम में फोन कर के लूट की सूचना दी थी और सहायता मांगी थी. सूचना पर पुलिस की कई टीम तुरंत हरकत में आई और दो आरोपितों को दबोच लिया गया है. सिटी एसपी ने बताया कि लक्ष्मी ज्वेलर्स में दो लोग गुरुवार की दोपहर पहुंचे और मालिक को बताया कि उनके अकाउंट में गहने को लेकर लाखों रुपये भेजे गए हैं, लेकिन मालिक के द्वारा किसी भी तरह का पैसा मिलने से इनकार किया गया. जिसके बाद दोनों व्यक्ति दुकान से जबरन गहने लेकर चलते बने.
रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि मामला लूट का है या फिर साइबर ठगी से संबंधित है फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है. जिन दो लोगों को पकड़ा गया है उनसे पूछताछ होने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा. आखिर जेवर कारोबारी के अकाउंट में किस तरह के पैसे डाले जाने की बात हो रही है और जबरदस्ती गहने क्यों लिए जा रहे थे यह जांच के बाद ही क्लियर हो पाएगा.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की सभा, कहा-भारत को जीताना है

चतरा: मैट्रिक छात्र को 10 दिनों तक कथित बेवजह हिरासत में रखने का मामला,हाई कोर्ट गंभीर,एसपी से कोर्ट में किया जवाब तलब

झारखंड की महिलाओं को मिलेंगे 20 हजार रुपये, बस करना होगा ये काम

सीएम हेमंत अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, पाहन चुनाव में हिस्सा लिया, जन समस्याएं सुनी समाधान का भरोसा दिया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:हर घर नल, हर घर जल का संकल्प,डॉली मल्लिक को मिल रहा अपार जनसमर्थन

जमशेदपुर: बारात निकली, समधी मिलन हुआ… बड़े धूमधाम से कुत्तों संग हुई बच्चों की शादी, जानिए क्या है पूरा मामला