---Advertisement---

बिशुनपुरा थाना में मनाया गया थाना दिवस, 6 आवेदन हुए प्राप्त

On: September 3, 2024 1:13 PM
---Advertisement---

बिशुनपुरा / अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा(गढ़वा):- दिनांक 3 सितम्बर दिन मंगलवार को बिशुनपुरा थाना में थाना दिवस का किया गया आयोजन। जिसमें बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के आए लोगों ने अपनी समस्या जैसे:- जमीनी विवाद, गाली गलौज, मारपीट से सम्बन्धित मामले को आवेदन के माध्यम से रखा।

जिसमें कुल 6 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें महेंद्र यादव, लक्ष्मण पासवान दोनों पता जतपुरा, सुभाष रजवार पता अमहर का जमीन संबंधित मामला तथा अन्य गाली गलौज, मारपीट से संबंधित मामला है। मारपीट से संबंधित मामला को तुरंत निष्पादन कर लिया गया। वहीं थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि जमीन से संबंधित मामले पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

वहीं मौके पर बिशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह, जेएसआई अमित कुमार, जेएसआई रंजीत कुमार, एसआई मिनतुलाह खान, एसआई संजय महतो, बिशुनपुरा बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप देव, अमहर खास पंचायत समिति सदस्य भरदूल चंद्रवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बोकारो में प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या, शादी में देरी से थे नाराज, पेड़ पर फंदे से लटके मिले दोनों के शव

नामकुम: थाना में कैदी की संदिग्ध मौत के मामले में SSP का बड़ा एक्शन, थानेदार समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बाहा पर्व मनाने सपरिवार नेमरा पहुंचे सीएम हेमंत,मांदर पर लगाए थाप और लोगों संग झूमे, की पूजा, राज्य समृद्धि की कामना की

झारखंड में बढ़ने लगी गर्मी, 7-8 मार्च को मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार

फाउंडर्स डे पर मुखिया कान्हु मुर्मू व पैडमैन तरुण कुमार अलंकार अवार्ड से हुए सम्मानित,देखें वीडियो

गढ़वा: विद्यालय में अश्लील गाने पर डांस मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई प्रारंभ