---Advertisement---

रांची: ED कार्यालय के बाहर युवा कांग्रेस के नेताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

On: April 21, 2025 1:42 PM
---Advertisement---

रांची: आज झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार द्वारा श्रीमती सोनिया गांधी जी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी जी को फर्जी मुकदमों में फंसाने की साज़िश के खिलाफ रांची स्थित ED कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसकी अध्यक्षता युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष अभिजीत राज जी ने किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस विधायक दल नेता श्री प्रदीप यादव शामिल हुए, प्रदीप यादव जी ने कहा की की नेशनल  हेराल्ड पत्रिका 1938 में शुरू हुआ इसका उदेश्य अंग्रेज हुकूमत के खिलाफ मुहीम को प्रमुखता से छापना इस मामले में   बीजेपी गबड़ाई हुआ है और ED को आगे कर के राहुल जी के कद को धूमिल करने की कोशिश किंजल रही है राहुल जी के ऊपर एक रूपये गबन का मामले नहीं है और न ही एक इंच जमीन का मामला है। ऐसे में कोंग्रेसियो को जितना दबाया जायेगा राहुल गाँधी उतना ही निखरेंगे। वहीँ अभिजीत राज जी ने कहा कि ED, सीबीआई, IT ये सभी केंद्रीय एजेंसिया बीजेपी का तोता बन के कार्य कर रही है ये अडानी,अम्बानी के लिए कार्य करती है और राहुल जी के खिलाफ फर्जी मुकदमा करवाता है। ऐसे में युवा कांग्रेस के हरेक साथी राहुल गांधी बन कर इस लड़ाई को लड़ेगी और राहुल जी के मुहीम को तेज करेगी।

इस बीच कार्यक्रम में मौजूद युवा कांग्रेस के साथी ने ED मुर्दाबाद बीजेपी मुर्दाबाद ED, बीजेपी एक है के नारे लगा कर पुरजोर विरोध किया। विरोध ज्यादा होते देख पुलिस ने युवा कांग्रेस के साथी को अरेस्ट कर डोरंडा थाना में लगभग 100 साथी को 2 घंटा तक रखा,इसके बाद झारखण्ड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो, मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन रविंद्र सिंह जी, महिला प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह जी डोरंडा थाना पहुँचे। इसके बाद निजी मुचलके के बाद सभी को छोड़ा गया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष उज्जवल तिवारी जी,सौरभ अग्रवाल, आफताब आलम,देव शर्मा, सत्यम सिंह,महासचिव प्रतिक सिन्हा , अभिजीत कमल, जमील अख्तर, कोमल कुमारी,शादाब खान,विक्की ठाकुर,विकाश सिंह, सचिव वेद प्रकाश, पूनम यादव ग जिला अध्यक्ष गौरव सिंह,  नितेश भारद्वाज, अमित यादव, आज़ाद अंसारी मोती पासवान, विशाल डूंगड़ूँग,अरुण सांगा,नीरज सिंह, अशरफ अली,अमरनाथ मुंडा, समेत तबरेज खान, साजन कुमार,आयुष, इमरान, नीलेश उरांव दीपक साव,अब्दुल मौजूद रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची के चर्चित व्यापारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत,शोक में डूबा व्यापार जगत

स्टार हेल्थ ने रांची में ‘वैल्यू प्लस’ किया लॉन्च, 20% तक कम प्रीमियम पर किफायती स्वास्थ्य बीमा सुविधा

डीजीपी के समक्ष नक्सलियों का बड़ा सरेंडर,27 नक्सलियों ने घातक हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

होटवार जेल में बंद महिला कैदी ने जेलर और जेल अधीक्षक की गंदी करतूतों की पोल झालसा के समक्ष खोली

होटवार जेल सुपरिंटेंडेंट ने महिला कैदी का किया यौन शोषण,गर्भवती!प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी का दावा,सीएम हेमंत को पत्र

वेलनेस पर फोकस के साथ आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस ने लॉन्च की, ‘एक्टिव युवा’ प्लान