पाकुड़

पाकुड़ में बंद घर में हुआ बम विस्फोट, जांच में जुटी पुलिस

ख़बर को शेयर करें

पाकुड़: नगरनबी गांव में बीते देर रात अचानक बम विस्फोट होने से एक बंद घर जमींदोज हो गया। हालांकि इस विस्फोट में किसी को कोई नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही मालपहाड़ी ओपी की पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। देर रात अचानक हुए बम विस्फोट से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक किसका मकान है और अपने घर में बम किस मकसद से रखा गया था, साथ ही मकान मालिक एवं उसके परिवार के सदस्य का कोई आपराधिक इतिहास है या नहीं इसकी छानबीन की जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।