---Advertisement---

Big Breaking: नदी किनारे संदेहास्पद स्थिति में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

On: July 10, 2023 12:03 PM
---Advertisement---

गढ़वा :- बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के महुली बांकी नदी पीपरदाहा घाट किनारे एक मृत व्यक्ति का शव संदेहास्पद स्थिति में पाया गया है। जिसकी पहचान उत्तप्रदेश कोन निवासी संजय चन्द्रवँशी उम्र 35 वर्ष के रूप में किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार कि दोपहर गाय चराने गए ग्रामीणों ने देखा कि बाकी नदी में एक मृत व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने स्थानीय थाना को दिया। जहां घटना की सूचना पाकर पहुची बिशुनपुरा पुलिस छानबीन में जुट गयी है। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि संजय चन्द्रवँशी अपने ससुराल महुली कला निवासी अशर्फी चन्द्रवँशी के घर रहता था। मृतक अपनी पत्नी एवम एक बच्चे के साथ रह कर खेती बाड़ी का कार्य करता था। वहीं परिजनों ने बताया कि ससुर का कोई लड़का नही होने के कारण मृतक सुसराल में रह कर घर का कार्य करता था एवं परिवार के लिए गुजर बसर करता था।

इधर मौत की खबर सुनकर घटना स्थल पर पहुची मृतक की पत्नी आरती देवी ने बताया कि मेरे पत्ती संजय चन्द्रवँशी रविवार की सुबह अपने ससुराल महुली कला घर से गांव के ही बांकी नदी किनारे खेती करने गए थे। जिसके बाद देर शाम तक घर वापस नही आये। बताया कि रात होने पर आस आप के गांव एवम रिस्तेदारो में काफी खोज बिन कि गयी लेकिन कोई जानकारी कहीं से नही मिला। इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है।

बिशुनपुरा / अजीत कुमार रंजन

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प०बंगाल:चुनावी माहौल के बीच बीरभूम में नाबालिग से सामूहिक दरिंदगी,चिल्लाती रही काकू आपकी बेटी की तरह!,फांसी की मांग

नालंदा शर्मसार: महिला से सरेआम बर्बरता, कपड़े फाड़कर वीडियो किया वायरल; दो गिरफ्तार

दरवाजा खोलने में देरी हुई तो कसाई बना चाचा, फुल साउंड में गाना बजाया और 3 भतीजे-भतीजी को कटर से काट डाला‌

देह व्यापार के लिए बंगाल से बिहार बुलाई गई महिला से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार; 6 नामजद

मोकामा विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में मिली जमानत

मुजफ्फरपुर: पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग में बुजुर्ग की मौत; थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी घायल