Ranchi: रांची के लापुंग थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। ग्रामसभा में कुछ असामाजिक तत्वों की मौजूदगी की सूचना पर लापुंग थाना प्रभारी संतोष यादव ग्रामसभा में पहुचे थे। इसी दौरान पुलिस की टीम पर हमला कर दिया गया।
इस घटनाक्रम में लापुंग थाना प्रभारी को हेड इंजरी हुई है, जबकि एक अन्य जवान घायल हुआ है। घायल थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव का लापुंग में ही प्रारंभिक इलाज करवा कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।