{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"remove":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
पाकुड़: अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तलबड़ांगा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर कथित रूप से अवैध लॉटरी टिकट बेचने के आरोप में विक्रम गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अलग-अलग नामों के 1900 लॉटरी टिकट और वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
इस कार्रवाई की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव ने रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
घर से लॉटरी बिक्री की मिली थी सूचना
एसडीपीओ के मुताबिक, पुलिस को 12 सितंबर को सूचना मिली थी कि विक्रम गुप्ता अपने घर से अवैध रूप से लॉटरी टिकटों की बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तलबड़ांगा गांव स्थित आरोपी के घर पर पहुंचकर छापेमारी की और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी में भारी संख्या में टिकट बरामद
पुलिस टीम ने घर की तलाशी ली तो अलग-अलग कंपनियों/नामों के कुल 1900 लॉटरी टिकट मिले। इसके साथ ही हल्के सफेद रंग का वीवो मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किया। बरामद सामग्री को पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।
बीएनएस और लॉटरी अधिनियम के तहत केस
इस मामले में पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 215/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और लॉटरी विनियमन अधिनियम, 1998 की धारा 7(3) के तहत कार्रवाई शुरू की है।
पहले भी सामने आ चुका है लॉटरी का मामला
पुलिस के अनुसार, विक्रम गुप्ता के खिलाफ वर्ष 2023 में भी लॉटरी से संबंधित मामला दर्ज किया गया था। पुराने मामले के बावजूद कथित तौर पर दोबारा अवैध लॉटरी कारोबार से जुड़े होने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।





