---Advertisement---

धनबाद:प्रिंस खान गैंग के खिलाफ पुलिस की कई जगहों पर छापामारी, एक गिरफ्तार

On: January 12, 2026 5:27 PM
---Advertisement---

धनबाद: वासेपुर इलाके में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस ने बड़ी रेड की है। एक साथ तकरीबन 15 मोहल्ले में छापामारी की गई है। इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान इस गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किए जाने की खबर है।

इस विशेष अभियान में 100 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हैं। पुलिस ने करीब 20 टीमों का गठन किया और वासेपुर के 15 से ज्यादा मोहल्लों में एक साथ छापेमारी की। हर टीम को अलग-अलग इलाकों की जिम्मेदारी दी गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, उन्हें पुख्ता इनपुट मिला था कि गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े शूटरों ने वासेपुर इलाके में AK-47 और AK-56 जैसे आधुनिक हथियार मंगवाए हैं। इसके अलावा बाहर से अपराधियों के आने की भी सूचना थी। इसी आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
छापेमारी के दौरान निषाद नगर, मिल्लत कॉलोनी, कबड्डी पट्टी, नीचे बाजार, करीमगंज-मारूफगंज, कमर मखदूमी रोड, गुलजारबाग, जोनल ट्रेनिंग स्कूल क्षेत्र, शमशेर नगर और रहमतगंज समेत कई इलाकों में संदिग्ध घरों और ठिकानों की तलाशी ली गई। इलाके में आने-जाने वाले रास्तों पर भी कड़ी निगरानी रखी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रिंस खान गैंग के एक बड़े सदस्य ने हाल ही में धनबाद के एक कोयला कारोबारी से रंगदारी की मांग की थी। बताया जा रहा है कि दुबई में बैठा प्रिंस खान चतरा, पलामू, रांची और जमशेदपुर के कारोबारियों से भी रंगदारी मांग रहा है।
इस अभियान की गंभीरता को देखते हुए धनबाद सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी खुद मौके पर मौजूद हैं। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध हथियारों की बरामदगी और पूरे गैंग नेटवर्क को कमजोर करना है।
सूत्रों से कुछ अपराधियों की गिरफ्तारी और हथियार बरामद होने की जानकारी मिली है, हालांकि पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल वासेपुर में छापेमारी अभियान जारी है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

दुमका में झारखंड दिवस समारोह, CM हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को दी चेतावनी; बोले- झारखंड के साथ अन्याय हुआ तो चुप नहीं बैठेंगे

सेरेंगसिया शहीद स्मारक पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, वीर सपूतों को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

रांची: डीसी ने की कांटाटोली–सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

झारखंड कैबिनेट की बैठक 5 फरवरी को, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

VIP नंबर के लिए फूंक दिए 2.08 करोड़, भारत में अब तक की सबसे महंगी नीलामी; जानें किसने खरीदी

धनबाद: व्यवसायी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी ने शव को छूने से किया इनकार