

जमशेदपुर: जिले के परसुडीह के मकदमपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्र में पिछले गुरुवार से बिजली व्यवस्था ध्वस्त है और भीषण लू और उमस भरी गर्मी में जनता त्रस्त है। शनिवार की रात तो हद ही हो गई जो तकरीबन संध्या के वक्त बिजली गई वह देर रात तकरीबन 12:00 बजे के आसपास आई।
पिछले गुरुवार से बिजली व्यवस्था का यह आलम है कि 10 से 15 मिनट आधा घंटा बिजली आती है और फिर चली जाती है यह सिलसिला दिन रात चलता रहता है। जिससे आम जनता त्रस्त है।
पूर्व में हुए मेंटेंनेंस खर्चे पर उठ रहे हैं सवाल
बता दें कि पिछले वर्षों में बिजली विभाग मेंटेनेंस के नाम पर करोड़ों रुपए कथित रूप से खर्च कर चुकी है। इसके अलावा मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली काटी जाती रही है। इसके बावजूद बिजली व्यवस्था का यह आलम मेंटेनेंस पर हुए खर्च पर सवाल उठना लाजिमी है।
करनडीह स्थित विद्युत विभाग के एसडीओ बोले
विद्युत विभाग करनडीह के एसडीओ से इस संदर्भ में जब संपर्क किया गया उन्होंने गुरुवार से बार-बार 10-15 मिनट या आधा घंटा के पावर कट की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि कोई डिस्टरबेंस नहीं है। कंप्लेंट कॉल आने पर ही पावर काटी जाती है। हालांकि शनिवार की संध्या देर रात तक पावर गुल होने की बात पर उन्होंने कहा कि परसुडीह राव कॉलोनी में ट्रांसफार्मर का केबल जल गया था जिसके चलते शटडाउन लिया गया था लेकिन आम लोगों की जुबान पर बार बार पावर कट से परेशानियों का जिक्र बार-बार मुंह से आ जाता है।
संबंधित समाचार
Pratap Singh
November 6, 2026




