खासम ख़ासझारखंडरांची

रांची: चेन छीनने वाले गिरोह के सदस्यों का पोस्टर जारी,DIG और SSP का नंबर..!

ख़बर को शेयर करें

रांची:चेन छीनने वाले गिरोह के कारनामों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश की पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।सभी चौक-चौराहों में पोस्टर लगाये हैं, जिनमें अपराधियों का धुंधला चेहरा और बाइक का नंबर दिया गया है, जो कि CCTV कैमरे की मदद से निकाले गये हैं। पोस्टर में लिखा गया है कि ये चेन स्नेचर हैं। इन अपराधियों के संबंध में सूचना देने वालों का नाम और पता गुप्त रखा जायेगा। इनके बारे में कोई भी सूचना देने के लिए आप पोस्टर में दिये गये पुलिस अधिकारियों के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। जारी पोस्टर में DIG सह रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारियों के नंबर दिये गये हैं।

पुलिस ने राजधानी के अलग-अलग इलाकों में चेन छिनतई करने वाले उचक्कों का पोस्टर जारी किया है। पुलिस ने पोस्टर में दिये गए फोटो में दो अलग-अलग गिरोह के अपराधी शामिल हैं। इसमें से एक गिरोह ने लालपुर और दूसरे गिरोह ने खेलगांव थाना क्षेत्र में चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया है। रांची के अन्य क्षेत्रों में भी इन दोनों गिरोह के सदस्यों के सक्रिय होने की सूचना पुलिस को मिली है। पुलिस फिलहाल बाइक के नंबर के आधार पर अपराधियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।