---Advertisement---

हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट पर भड़का प्रेस क्लब जमशेदपुर,CM हेमंत सोरेन और DGP से कार्रवाई की मांग

On: May 2, 2026 4:37 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के समर्थकों द्वारा हजारीबाग के पत्रकार सुशांत सोनी के साथ की गई मारपीट की घटना पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।
प्रेस क्लब के महासचिव विकास श्रीवास्तव ने कहा कि जिस प्रकार मंत्री अपने बयानों में अक्सर बड़बोलेपन का परिचय देते रहे हैं, उसी तरह उनके समर्थक भी बेलगाम होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी पत्रकार द्वारा सवाल पूछे जाने पर उसके साथ मारपीट की जाती है, तो यह बेहद गंभीर और चिंताजनक संकेत है। ऐसी घटनाएं इस ओर भी इशारा करती हैं कि इस तरह की हरकतें कहीं न कहीं संरक्षण या मौन समर्थन के बिना संभव नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि यह घटना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने का प्रयास है। प्रेस क्लब ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं राज्य के डीजीपी से मांग की है कि वे स्वतः संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
प्रेस क्लब ने यह भी मांग की है कि मंत्री इरफान अंसारी इस घटना को लेकर सार्वजनिक रूप से मीडिया से माफी मांगें। बयान में कहा गया है कि यदि ऐसा नहीं किया जाता है, तो पत्रकार समुदाय इस घटना के विरोध में सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित पक्षों की होगी।
प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने स्पष्ट किया है कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्रता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now