---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिया इंटरव्यू, रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर की बात।

On: June 21, 2023 4:27 PM
---Advertisement---

दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरीका की अपनी ऐतिहासिक यात्रा शुरू होने से पहले अमरीका के प्रमुख अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए इंटरव्यू में भारत की विश्व राजनीति में भूमिका, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार और चीन के साथ संबंधों पर बात की।

रूस-यूके्रन युद्ध पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत जो कुछ भी कर सकता है, वह करेगा और संघर्ष को समाप्त करने और स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के सभी वास्तविक प्रयासों का समर्थन करता है। रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत किस पाले में खड़ा है, इस सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि हम तटस्थ हैं, लेकिन हम तटस्थ नहीं हैं। हम शांति के पक्ष में हैं। दुनिया को पूरा भरोसा है कि भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता शांति है। सभी देशों को अंतरराष्ट्रीय कानून और दूसरे देशों की संप्रभुता सम्मान करना चाहिए। विवादों को कूटनीति और संवाद से सुलझाया जाना चाहिए, न कि युद्ध से। पीएम मोदी ने विश्व राजनीति में भारत के रोल पर बात करते हुए कहा कि भारत एक अधिक ऊंची, गहरी और व्यापक प्रोफाइल और एक भूमिका का हकदार है।

भारत किसी देश की जगह लेने की कोशिश नहीं कर रहा है। इस प्रक्रिया को भारत के विश्व में अपना सही स्थान प्राप्त करने के रूप में देखा जाना चाहिए। चीन के साथ रिश्तों के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि दोनों पक्षों में सामान्य संबंध होने के लिए सीमा पर अमन-चैन का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने, कानून के शासन का पालन करने और मतभेदों और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान में विश्वास रखते हैं,

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कदमा: परिवार वाले बाहर, लाखों के जेवरात चोरों ने उड़ाए,दहशत में लोग

जमशेदपुर: परसुडीह व बागबेड़ा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिन से बिजली व्यवस्था ध्वस्त,जनता त्रस्त,अस्सिटेंट इंजीनियर बोले!

चतरा:पशुपालन विभाग में कार्यरत डॉक्टर योगेंद्र यादव का मर्डर,मची सनसनी

ईरान ने अमेरिका के गुड फ्राइडे को ब्लैक फ्राईडे में बदला, दो फाइटर जेट 5 ड्रोन की तबाह

केरल कैथोलिक एसोसिएशन ने दिव्य ज्योति रिट्रीट सेंटर,सुंदरनगर में ज़ायरो मालाबार शैली में ‘गुड फ्राइडे’ की प्रार्थना सभाएँ आयोजित कीं

जमशेदपुर: संस्कार भारती के प्रथम अध्यक्ष डॉ० शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव की स्मृति में स्मरण सभा आयोजित